भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। खिताबी जीत के बाद गौतम गंभीर गुरुवार को गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में प्रार्थना करने पहुंचे।
भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रन की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
गौतम गंभीर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत की खिताब जीतने वाली टीम के एक अहम सदस्य थे। इसके बाद उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2011 की खिताबी जीत में भी अहम योगदान दिया था। बतौर कोच, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद गंभीर राहुल द्रविड़ और लालचंद राजपूत जैसे कोचों के एलीट ग्रुप में भी शामिल हो गए, जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई है। इस जीत से भारत तीन टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है। भारत घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सफलतापूर्वक बचाव करने वाला इकलौता देश भी है।