T20 World Cup 2026 Semifinal: वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले के साथ सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें तय हो गई हैं। आइए, जानते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम से किसका मुकाबला किस मैदान पर होने जा रहा है।
सेमीफाइनल-1: ग्रुप-1 में सभी तीन मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल-1 में जगह बनाई है, जहां उसका सामना 4 मार्च को कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स मैदान पर न्यूजीलैंड से होगा।
साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय रहा है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ 57 रन की जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर तक चले मुकाबले में हराया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की और यूएई को 6 विकेट से मात देकर अपने ग्रुप स्टेज का समापन किया।