Bengaluru: IPL 2026 - Royal Challengers Benglauru vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
Royal Challengers Benglauru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिडंत शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने जीटी की तरफ से आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 128 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। यह गुजरात टाइटंस की तरफ से आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।
सुदर्शन शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जबकि कप्तान गिल एक छोर को संभालकर खड़े रहे। गिल ने 24 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए।