Indian Premier League: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में केएल राहुल और नीतीश राणा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहली ऐसी जोड़ी है, जिसने साझेदारी के मामले में 200 रन के आंकड़े को छुआ।
अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 28 के स्कोर पर पथुम निसांका (11) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने 14 मई 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए गुजरात लायन्स के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जुटाए थे।
इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी दूसरे पायदान पर मौजूद है, जिन्होंने 23 अप्रैल 2011 को किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 146 रन जोड़े थे।