भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस आईपीएल सीजन में टीम मैनेजमेंट से लगातार समर्थन का कारण बढ़े आत्मविश्वास की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
दीप दासगुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "वह हमेशा से एक अच्छा खिलाड़ी रहा है। घरेलू सीज़न में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है और उसे आत्मविश्वास है कि वह अगले मैचों में भी खेलेगा।"
उन्होंने कहा कि अनुकूल को टीम में उनके रोल के बारे में स्पष्टता मिली हुई है। वह पावरप्ले में कम से कम एक या दो ओवर गेंदबाजी करता है, साथ ही बल्लेबाजी भी अच्छी करता है। मुझे लगता है कि वह सच में एक अच्छा पैकेज है। उसने अच्छी फील्डिंग भी की है। इसलिए उसका यह सीजन अच्छा रहा है।