डेविड बेकहम के अलावा इन 16 फुटबॉलरों को मिल चुकी है 'सर' की उपाधि (Image Source: IANS)
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम को मंगलवार को विंडसर कैसल में 'सर' की उपाधि से सम्मानित किया गया। नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित होने वाले बेकहम 17वें फुटबॉलर हैं। सबसे पहले ये सम्मान चार्ल्स क्लेग को दिया गया था।
आइए जानते हैं कि बेकहम से पूर्व किन 16 फुटबॉलरों को नाइटहुड (सर) की उपाधि दी गई।
सर चार्ल्स क्लेग नाइटहुड का सम्मान पाने वाले पहले फुटबॉलर थे। उन्हें 1927 में यह सम्मान दिया गया था। सर स्टेनली रॉस को 1949 में 'सर' की उपाधि दी गई थी। वे 1961 से 1974 तक फीफा के छठे अध्यक्ष रहे थे। सर स्टेनली मैथ्यूज को 1965 में और सर अल्फ रामसे को 1967 में नाइटहुड का सम्मान दिया गया था। उन्होंने 1966 में इंग्लैंड को फुटबॉल का विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।