2 अप्रैल विशेष: खत्म हुआ था 28 साल का इंतजार, दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी टीम इंडिया (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 2 अप्रैल का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा वनडे विश्व कप जीता था।
भारतीय टीम की खिताबी जीत ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के विश्व कप जीतने के 28 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया था। इस जीत ने एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तान के तौर पर स्थापित कर दिया था। धोनी इससे पहले टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2007 में टी20 विश्व कप में चैंपियन बना चुके थे।
पूरे विश्व कप में अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाले धोनी ने फाइनल में 91 रन की नाबाद पारी खेली थी। धोनी के विजयी छक्के को अभी भी भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार छक्का माना जाता है।