श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी (श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी )
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम को 1996 का वनडे विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले अरविंद डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंगा अनुष्का विजेनायके की गिरफ्तारी का वारंट कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट पासन अमरसेना ने बुधवार को जारी किया।
यह आदेश तब दिया गया जब कपिला चंद्रसेना और उनकी पत्नी से जुड़े एयरबस ट्रांजेक्शन से जुड़ा मामला बुधवार सुबह कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
कपिल चंद्रसेना, जिन्हें इस घटना के सिलसिले में संदिग्ध के तौर पर नामजद किया गया था, अब गुजर चुके हैं। उनकी पत्नी, जिन्हें इस मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया है, वे अभी विदेश में हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंगा अनुष्का विजेनायके जमानत के तौर पर खड़े थे।