दिल्ली अंडर-19 मेन्स टीम के हेड कोच राजीव नैयर ने कहा कि आर्यवीर सहवाग में भारत के लिए खेलने की क्षमता है। उन्हें भविष्य में सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए एक बार में एक स्टेप आगे बढ़ने की जरूरत है।
राजीव नैयर ने आईएएनएस से कहा, "पहले, वह अच्छा स्कोर कर रहा था, लेकिन वह शुरुआत को शतक में नहीं बदल पा रहा था, इसलिए हमने (गेम से पहले) बात की। मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि उसकी बैटिंग का अंदाज बहुत अच्छा है, लेकिन 40-50 रन तक पहुंचने के बाद, वह अपना विकेट खो रहा था। मैं कमरे में उससे बात कर रहा था और मैंने कहा कि तुम्हें डीडीसीए में दूसरे लड़कों के खिलाफ खेलने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मैंने आर्यवीर से कहा कि चारों ओर देखो कि कौन रन बना रहा है। राहुल द्रविड़ का बेटा (अन्वय) है, जिसने हमारे खिलाफ 158 और 85-90 रन बनाए। तुम्हारा कॉम्पिटिशन है। मैं यह नहीं कह रहा कि तुम्हें जलना है, लेकिन जान लो कि तुम्हारा कॉम्पिटिशन है। तुम्हें वीनू मांकड़ ट्रॉफी और पूरे देश में देखना होगा और जानना होगा कि तुम्हें सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बनना है। इसलिए मैंने उससे कहा कि तुम्हें अपने स्कोर को शतक में बदलना होगा। अगर तुम 50 ओवर बैटिंग करोगे तो तुम पक्का 200 रन बनाओगे।"