Asian Games 2026: क्रिकेट में फिर बजेगा भारत का डंका? दांव पर 2 गोल्ड मेडल (एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट में फिर बजेगा भारत का डंका? दांव पर 2 गोल्ड मेडल)
एशियन गेम्स 2026 में 'क्रिकेट' भारत के लिए एक बार फिर सबसे बड़े 'गोल्ड मेडल' दावेदारों में होगा, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो गोल्ड देश के नाम हो सकते हैं।
साल 2023 में आयोजित हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने गोल्ड जीते थे। इस बार जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच खेले जाने वाले एशियन गेम्स में फिर से भारतीय फैंस को अपने खिलाड़ियों से ऐसी ही आस है।
यह मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाने हैं, जिसमें हाल के समय में भारत की पुरुष और महिला टीम का दबदबा नजर आया है। एक ओर पुरुष टीम इसी साल मार्च में टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनी है, तो दूसरी तरफ बीते रविवार को महिला टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।