Asian Games 2026: श्रीलंका की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित, अराचिगे को मिली कमान (Asian Games 2026: श्रीलंका की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित, अराचिगे को मिली कमान)
श्रीलंका क्रिकेट ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय पुरुष टीम घोषित कर दी है। सहन अराचिगे को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि निरोशन डिकवेला को विकेटकीपर के तौर पर बरकरार रखा गया।
10 टीमों के बीच टी20 प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आइची प्रान्त के निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेली जाएगी। श्रीलंकाई टीम 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। इस टीम के अभियान की शुरुआत 29 सितंबर से होगी।
टीम में अनुभवी और नए खिलाड़ियों का मिश्रण है। सीनियर खिलाड़ियों में चमिका करुणारत्ने और नुवान तुषारा शामिल हैं। एशेन बंडारा, सोहन डी लिवेरा और लसिथ क्रूसपुले बल्लेबाजी के विकल्प देते हैं, जबकि विजयकांत व्यासकांत गेंदबाजी आक्रमण में एक विशेषज्ञ लेग-स्पिन विकल्प जोड़ते हैं।