अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई को मौजूदा समय का बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है। ओमरजाई कभी गेंद और कभी बल्ले से मैच अफगानिस्तान के पक्ष में कर देते हैं। गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी अफगानिस्तान को मैच और सीरीज में जीत दिला दी।
अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 रन पर अपने 4 विकेट गंवाकर बड़ी संकट में था। लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ओमरजाई ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए एक ऐसे स्कोर तक पहुंचाया, जहां से जीत सिर्फ वक्त की बात थी।
ओमरजाई ने 50 गेंदों पर 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 तक पहुंचा दिया। ओमरजाई को एजाज अहमदजाई (27 गेंद पर 52 रन) का भी साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रनों की विस्फोटक साझेदारी की।