बाला देवी: 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली पहली भारतीय महिला, जिन्होंने विदेशी क्लब में बिखेरी चमक (Image Source: IANS)
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर बाला देवी ने अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन किया है। वह यूरोपियन क्लब में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं। बाला देवी 50 अंततराष्ट्रीय गोल करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।
2 फरवरी 1990 को मणिपुर के इरेंगबाम में जन्मीं नंगंगोम बाला देवी को बचपन से ही फुटबॉल का शौक था। वह लड़कों के साथ इसे खेला करती थीं।
बाला देवी का टैंलेंट किसी से छिपा नहीं था। वह साल 2005 से भारतीय महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। उनके नाम दो बार बेस्ट अंडर 19 फुटबॉलर का खिताब है। साल 2010 में उन्हें एसएएफएफ विमेन फुटबॉल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके बाद उन्हें साल 2015 और 2020-21 में इस खिताब ने नवाजा गया।