बीसीबी की पूर्व चयनकर्ता मंजरुल इस्लाम पर बैन, दिग्गज महिला खिलाड़ी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप (Image Source: IANS)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुरे बर्ताव के आरोपों की जांच के बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंजरुल इस्लाम को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किसी भी क्रिकेट गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।
रविवार को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम ने मंजरुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मंजरुल पर साल 2022 विश्व कप के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
बोर्ड के अनुसार, जहानारा ने जो 4 आरोप लगाए थे उनकी जांच की गई, जिसमें से अपर्याप्त साक्ष्यों के कारण दो दावों की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, समिति को शेष दो आरोपों में अनुचित आचरण के प्रमाण मिले हैं।