बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) इस साल जुलाई में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2026 का महिला संस्करण शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को इसकी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की डायरेक्टर और महिला विंग की चेयरपर्सन रुबाबा दौला ने 'आईएएनएस' को दी। हालांकि, भारत के साथ क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के मामले में स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है।
रुबाबा दौला ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने और भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के बांग्लादेश दौरे के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। ये दौरे पिछले साल बांग्लादेश में मौजूदा हालात के कारण स्थगित कर दिए गए थे।
भारतीय महिला और पुरुषों टीमों के बांग्लादेश दौरे इसलिए टाल दिए गए थे क्योंकि बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार के शासन के दौरान दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध काफी बिगड़कर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।