लगातार 7 मैच जीतकर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश, रैंकिंग में खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने नेपाल में खेले गए क्वालीफायर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्थान सुनिश्चित कर लिया है। इस टीम ने टूर्नामेंट में खेले गए सभी सात मैच जीते, जिसके साथ खिलाड़ियों को भी आईसीसी विमेंस टी20 प्लेयर रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।
बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने रविवार को क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल करके जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
बांग्लादेशी खिलाड़ियों में हार्ड-हिटर शोभना मोस्तरी (262 रन), कप्तान निगार सुल्ताना जोटी (154 रन) और ओपनर दिलारा अख्तर (155 रन) टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहीं।