T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हबीबुल बशर की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी टीम ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीती थी।
वनडे सीरीज शेड्यूल के अनुसार, शुरुआती दो मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 17 और 20 अप्रैल को खेले जाएंगे, जबकि तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 23 अप्रैल को चटगांव में होना है। मेहदी हसन मिराज टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। वनडे टीम में लिटन दास, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ रिशाद हुसैन और नाहिद राणा जैसे कुछ युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, टीम के मुख्य बल्लेबाज सैफ हसन और आतिफ हुसैन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी।