Barbados : ICC Men's T20 Cricket World Cup Final match between India and South Africa (Image Source: IANS)
T20 Cricket World Cup Final: मिशन 2024 पूरा हुआ। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस सपने को साकार किया है। शनिवार को खेले गए टी20 विश्व कप के रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल का आईसीसी खिताबी सूखा खत्म किया। मगर, क्या आपको भारत का पहला और दूसरा टी20 खिताब जीतने में द. अफ्रीका से जो खास कनेक्शन है उसके बारे में पता है?
भारत के चैम्पियन बनने और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक खास कनेक्शन है। हालांकि, इसे जानने के लिए हमें इतिहास के पन्नों में थोड़ा पीछे जाना होगा।
24 सितंबर, 2007 दिन सोमवार, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टी20 विश्व कप जीता था। अब 29 जून, 2024 दिन शनिवार को दोबारा टीम इंडिया ने वहीं कीर्तिमान दोहराया और खिताब पर कब्जा किया।