बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले कुल 48 मैच (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 30 साल की डाउन ने 2018 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था।
डाउन ने कहा, "मुझे व्हाइट फर्न्स ग्रुप का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, और मैं अपने देश को रिप्रेजेंट करने का मौका पाकर बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे लड़कियों के साथ रहना याद आएगा।"
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने डाउन के हवाले से कहा, "मेरे क्रिकेट करियर का एक बड़ा हिस्सा ऑकलैंड सेटअप में रहा है, और मैं ऑकलैंड क्रिकेट, अपने कोच और टीममेट्स को मेरे सफर में उनके रोल के लिए जितना धन्यवाद दूं कम है।"