बीबीएल: 12 बाउंड्री के साथ हार्पर ने खेली नाबाद 84 रन की तूफानी पारी, स्टार्स ने रेनेगेड्स को 8 विके (Image Source: IANS)
मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 30वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेलबर्न स्टार्स दूसरे पायदान पर मौजूद है।
मेलबर्न स्टार्स ने 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 7 में से 4 मुकाबले गंवाकर मेलबर्न रेनेगेड्स सातवें स्थान पर है।
डॉकलैंड्स स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम ने 15 के स्कोर पर टिम सेफर्ट (3) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जोश ब्राउन ने फ्रेजर-मैकगर्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।