बीबीएल: न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सिडनी सिक्सर्स के साथ किया करार, बाबर आजम की मुश्किल बढ़ी (बीबीएल: न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सिडनी सिक्सर्स के साथ किया करार, बाबर आजम की मुश्किल बढ़ी )
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने बिग बैश लीग के अगले सीजन के लिए सिडनी सिक्सर्स के साथ एक साल का करार किया है। सीफर्ट मेलबर्न रेनेगेड्स से अलग होकर सिडनी सिक्सर्स से जुड़े हैं।
सीफर्ट, सिडनी सिक्सर्स में स्टीव स्मिथ की जगह लेंगे और टीम की ओपनिंग बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। स्मिथ अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की वजह से बीबीएल 16 में नहीं खेल पाएंगे।
कीवी खिलाड़ी के सिक्सर्स में शामिल होने से पाकिस्तान के बाबर आजम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आजम पिछले सीजन टीम से जुड़े थे और स्मिथ के साथ पारी की शुरुआत कर रहे थे। बाबर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उन्हें अगले सीजन से पहले ड्रॉप किया जा सकता है।