बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना (बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने देशवासियों में दिवाली की शुभकामना दी है। जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "रोशनी का यह त्योहार शांति, तरक्की और खुशहाली से भरा भविष्य बनाने के हमारे इरादे को और मजबूत करे। सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दीं और लोगों और उनके परिवारों के लिए खुशहाली और कभी न खत्म होने वाली सकारात्मकता की कामना करते हुए एक दिवाली-थीम वाली तस्वीर पोस्ट की।
कोहली ने अपने संदेश में लिखा, "रोशनी का त्योहार आपकी जिंदगी में खुशियां, खुशहाली और कभी न खत्म होने वाली सकारात्मकता लाए, आपको और आपके परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"