Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे मंहगी लीग है। इस लीग में खिलाड़ियों को जितने पैसे मिलते वो दुनिया के किसी भी अन्य लीग से ज्यादा हैं। आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिनकी फीस अन्य खिलाड़ियों की तुलना में बहुत ज्यादा होती है, लेकिन उनका प्रदर्शन उसके मुताबिक नहीं होता है। पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती का अधिकार मिलना चाहिए।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर खिलाड़ी दिए गए रोल को पूरा नहीं कर पाते, तो फ्रेंचाइजियों के पास उनकी सैलरी में कटौती का अधिकार होना चाहिए।
अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का उदाहरण दिया। ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। ग्रीन से उम्मीद है कि वह टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे और आंद्रे रसेल की भूमिका निभाएंगे।