Bengaluru: Women's Premier League 2025 match between Delhi Capitals and Gujarat Giants (Image Source: IANS)
Premier League: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया।दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजेन कैप और शिखा पांडे ने एक-एक ओवर में दो-दो विकेट चटकाए। कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुजरात जायंट्स 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना पाई।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाजों ने दबदबा बनाया। कैप ने 2-17, शिखा पांडे ने 2-18 और अनुभवी एनाबेल सदरलैंड ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात की टीम को 100 रनों के भीतर ही रोक लेगी। लेकिन भारती ने 29 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली, जिससे गुजरात जायंट्स एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई।