Premier League: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का 10वां मैच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोनासेन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का पूरा फायदा उठाया और 32 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पारी में अभी भी 29 गेंद शेष थी।
दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत की मुख्य भूमिका उनके गेंदबाजों ने निभाई। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। गुजरात की टीम 9 विकेट खोकर महज 127 रन ही बना सकी।