'भारत माता की जय', टीम इंडिया की जीत पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने ऐसी दीं बधाई (Image Source: IANS)
भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत की जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही!
उन्होंने लिखा कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने उत्कृष्ट, अनुशासित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर चारों खाने चित कर दिया। इस अभूतपूर्व विजय के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।