क्रिकेट स्कॉटलैंड की बड़ी घोषणा, अफगानिस्तान के साथ आईसीसी इवेंट्स के अलावा कोई मैच नहीं (क्रिकेट स्कॉटलैंड की बड़ी घोषणा, अफगानिस्तान के साथ आईसीसी इवेंट्स के अलावा कोई मैच नहीं )
क्रिकेट की दुनिया में पिछले 5 साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के एक ताजा फैसले अफगानिस्तान क्रिकेट की मुश्किल बढ़ा दी है।
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने घोषणा की है कि तालिबान सरकार द्वारा अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे गलत बर्ताव के विरोध में आईसीसी इवेंट्स के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ वे कोई मैच नहीं आयोजित करेंगे।
बोर्ड ने सभी अनुबंधित पुरुष और महिला क्रिकेटरों को नई नीति के बारे में बता दिया है।