न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुईं ईडन कार्सन (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड की ऑफ-स्पिनर ईडन कार्सन महिला विश्व कप से बाहर हो गई हैं।
ईडन कार्सन की कोहनी का ऑपरेशन होना है। इस वजह से वह लगभग 6 महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगी। ऐसे में वह टी20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। विश्व कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में होना है।
कार्सन महिला विश्व कप 2025 से पहले ही इंजर्ड हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने भारत और श्रीलंका में आयोजित विश्व कप में हिस्सा लिया था।