Asian Games 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी Muneeba Ali (पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, Asian Games 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी Muneeba Ali )
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली स्वदेश वापस लौट गई हैं और वह एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुनीबा थाईलैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रही थीं।
'क्रिकइंफो' की खबर के अनुसार, मुनीबा की मां बीमार हैं और इसी कारण उन्हें टीम का साथ छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ा है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह पर किसी भी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है।
मुनीबा की गैरमौजूदगी में गुल फिरोजा विकेटकीपर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिरोजा बतौर विकेटकीपर मैदान पर उतरी थीं। इसके साथ ही उन्होंने शेवार जुल्फिकार के साथ पारी का आगाज भी किया था।