Royal Challengers Bangalore: क्रिकेट के खेल में साझेदारी का महत्व काफी अहम होता है। एक अच्छी पार्टनरशिप पूरे मैच का रुख पलट देती है। आईपीएल में भी ऐसी कई साझेदारियां हुई हैं, जो इस लीग के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम दर्ज है।
कोहली-डिविलियर्स (229 रन): आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी निभाई थी। यह इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी है, जो गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनी थी। इस मैच में कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए थे, जबकि डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
कोहली-डिविलियर्स (215 रन): साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी। दोनों ने मिलकर वानखेड़े के मैदान पर दूसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े थे। डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 133 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी, जबकि कोहली 82 रन बनाकर नाबाद रहे थे।