ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा (ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा )
डर्बीशायर पुलिस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से जुड़े मामले की जांच बंद कर दी है। जांच बंद होने के बाद कार्स पर कोई चार्ज नहीं लगा लगेगा।
मामले की पूछताछ में पता चला कि कथित रूप से पीड़ित कोई शिकायत नहीं करना चाहता था। इसी वजह से कोई आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि डर्बी सिटी सेंटर में हमले की रिपोर्ट की जांच बंद कर दी गई है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद, कार्स अब क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करेंगे।