New Delhi: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाते हुए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। वह इस फॉर्मेट में फुल मेंबर देशों और भारत की तरफ से सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक ने कहा कि अरुण जेटली स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल करना एक अहम पड़ाव है। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी का श्रेय टीम के निडर माहौल को दिया, जिसने उन्हें आक्रामक खेलने के लिए प्रेरित किया। अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 108 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 221 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 94 रनों पर ढेर हुई।
शुक्रवार को 'बीसीसीआई टीवी' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अभिषेक ने कहा, "यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि शायद सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे आज भी याद है कि रोहित जिस तरह से टी20 क्रिकेट खेलते थे, उन्हें घर पर देखना मुझे बहुत पसंद था और उसका मजा आता था। उस रिकॉर्ड को तोड़ना अभी के लिए मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।"