भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में जगह पक्की की, देशभर में जश्न का माहौल (Image Source: IANS)
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इस रोमांचक मुकाबले के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, और मध्य प्रदेश तक क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर खुशी का इजहार किया।
कानपुर में मैच खत्म होते ही फैंस ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। एक उत्साहित प्रशंसक ने कहा, “इंडिया ने आज मैच जीत लिया। टीम इंडिया की बैटिंग बहुत अच्छी थी। यह कोई आसान पारी नहीं थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।” लोगों ने तिरंगा लहराते हुए टीम की जीत पर गर्व जताया।