मुशफिकुर रहीम और लिटन दास का शतक, बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन बनाए (Image Source: IANS)
मुशफिकुर रहीम और लिटन दास की शतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 476 रन बनाए।
अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मुशफिकुर रहीम ने ऐतिहासिक शतक लगाया। 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले मुशफिकुर रहीम दुनिया के 12वें बल्लेबाज हैं। रहीम 100 टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी हैं। टेस्ट फॉर्मेट में रहीम का ये 13वां शतक था।
दूसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ, तो सारी नजरें मुशफिकुर रहीम पर थीं। फैंस रहीम के शतक का इंतजार कर रहे थे। पहले दिन 99 पर नाबाद लौटे रहीम ने 214 गेंद पर 5 चौके की मदद से 106 रन की पारी खेली। लिटन दास के साथ पांचवें विकेट के लिए उन्होंने 108 रन की मजबूत साझेदारी भी की।