CSK Hosts ROAR: चेन्नई सुपरकिग्स (सीएसके) मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल की सफलतम टीम है। दोनों ने टीमों 5-5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। सीएसके को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा है। आईपीएल 2026 में ऐसा पहली बार होगा कि ये तीनों ही खिलाड़ी एक साथ सीएसके के लिए मैदान में नहीं दिखेंगे।
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। सीएसके ने अपना पहला खिताब 2010 में जीता था। इसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम चैंपियन बनी। हर बार कप्तान धोनी थे। वहीं 5 से 4 खिताबों (2010, 2011, 2018, 2021) में सुरेश रैना ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तो 3 खिताबों (2018, 2021, 2023) में रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन फील्डिंग से बड़ी भूमिका निभाई थी।
आईपीएल 2026 की शुरुआत में ये तीनों ही चैंपियन खिलाड़ी सीएसके का हिस्सा नहीं होंगे।