सीपीएल 2026: माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया (सीपीएल 2026: माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया)
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में केंसिंग्टन ओवल में 21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के विस्फोटक शतक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सदाकत ने अपनी शतकीय पारी से अपनी टीम जमैका किंग्समेन को 9 विकेट से जीत दिलाई।
जमैका किंग्समैन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना सकी। सर्वाधिक 71 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने खेली। इसके अलावा, कप्तान क्रिस लिन ने 44 गेंदों पर 57 रन बनाए।
जमैका के लिए आंद्रे रसेल ने 2, जबकि हसन खान, सईम अयूब और हुनैन शाह ने 1-1 विकेट लिया।