World Cup Semi: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का मानना है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिगेज की शानदार बल्लेबाजी को सराहा है।
कीर्ति आजाद ने आईएएनएस से कहा, "महिला क्रिकेट का स्तर लगातार सुधर रहा है। इसका मुख्य कारण इसे मिल रहा बढ़ता प्रचार है। पहले महिला क्रिकेट को उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिलता है। अब लड़कियों में इस खेल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "जब जेमिमा रोड्रिग्स ने लगातार दो 'शून्य' बनाए और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, उस समय लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो शानदार पारियां खेलीं, वो ऐतिहासिक हैं। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल है। एक भारतीय होने के नाते हम चाहते हैं कि भारतीय टीम जीते।"