टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच का पाकिस्तान ने बहिष्कार किया था। आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान अब भारत के साथ मैच खेलने को तैयार है। मैच बहिष्कार का फैसला वापस लेने वाले पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने मजाक उड़ाया है।
आईएएनएस से बात करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि क्रिकेट में स्पिन स्पेशलिस्ट और बल्लेबाजी स्पेशलिस्ट होते हैं। पाकिस्तान यू-टर्न स्पेशलिस्ट है।
कनेरिया ने कहा, "हर चीज की एक सीमा होती है। मैंने पहले कहा था कि यह ड्रामा नहीं रुकेगा और वे यू-टर्न लेंगे, क्योंकि वे इसमें विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) हैं। मैंने उनसे बेहतर यू-टर्न लेते किसी को नहीं देखा। दुनिया पाकिस्तान पर हंसते हुए कह रही है कि एक पल वे कुछ कहते हैं, और अगले ही पल वे बिल्कुल अलग होते हैं। अचानक गेम के बहिष्कार का ऐलान करने का कोई मतलब नहीं था।"