डे-नाइट टेस्ट: एनाबेल सदरलैंड का शतक, पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास 125 रन की बढ़त (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड में जारी इकलौते टेस्ट मैच में पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले के दूसरे दिन अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 323 के स्कोर पर सिमट गई।
इस टीम ने 58 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड के बीच चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
एलिस पेरी 116 गेंदों 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 240 तक पहुंचा दिया।