न्यूजीलैंड दौरे पर भी होगी Naman Dheer से आस (सिर्फ 9 दिनों में ODI और T20I फॉर्मेट में डेब्यू, अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी होगी Naman Dheer से आस)
भारतीय युवा ऑलराउंडर नमन धीर को सिर्फ 9 दिनों में सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल कर लिया गया है। हरफनमौला खिलाड़ी नमन धीर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।
नमन धीर आक्रामक बल्लेबाजी के साथ दबाव की स्थिति में मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। उनकी फुर्तीली फील्डिंग भी टीम के लिए उपयोगी रन बचाने में कारगर रहती है। अपनी गेंदबाजी से वह टीम को महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू दिलाने की काबिलियत रखते हैं।
नमन धीर पंजाब की अंडर-16 टीम में खेलते थे, लेकिन कई साल तक उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका। लगातार नजरअंदाज किए जाने से नमन निराश हो गए और साल 2022 की शुरुआत में क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया।