शिखर धवन का दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर रूप में स्वागत करते हुए प्रसन्नता है: आशीष सूद (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस सिलसिले में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मंगलवार को मुलाकात की। दिल्ली के गृह मंत्री और खेल मंत्री आशीष सूद ने पत्रकारों के सामने शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में परिचित कराते हुए खुशी जताई।
मीडिया से बात करते हुए आशीष सूद ने कहा, "आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे दिल्ली सचिवालय में आप सभी से दिल्ली से संबंध रखने मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन से मिलाते हुए बहुत खुशी है।"
उन्होंने कहा, "शिखर धवन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार दिल्ली में युवाओं एवं खेलों के विकास को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।"