टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि सब कुछ उम्मीदों के मुताबिक हुआ है। क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने पिछला तीन मैच चैंपियन की तरह खेला। जो लोग जय शाह के खिलाफ खूब बोल रहे थे, अब उनकी बोलती बंद हो गई है।
दिलीप घोष ने कहा कि कई बार मेरे मन में आया कि प्रियरंजन दासमुंशी ने कब फुटबाल खेला और प्रफुल्ल पटेल ने कब फुटबाल खेला। ये लोग फुटबाल फेडरेशन के हमेशा अध्यक्ष रहे। शरद पवार कौन सा इंटरनेशनल मैच खेलकर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि जय शाह प्रशासक हैं। उन्होंने दिखाया कि कैसे पाकिस्तान और बंग्लादेश से सख्ती से पेश आना पड़ता है। डिप्लोमेसी क्या होती है और क्रिकेट क्या होता है।