आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत पर डीएमआरसी का खास अंदाज, 'क्रिकेट पिच से लेकर शहर की लाइफलाइन तक, सब बेहत (Image Source: IANS)
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरी बाद आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खेल के साथ-साथ मंनोजरन और राजनीतिक जगत से भी भारतीय टीम को जीत की बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) खास अंदाज में भारतीय टीम को बधाई दी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "क्रिकेट पिच से लेकर शहर की लाइफलाइन तक, यह सब बेहतरीन तरीके से मंजिल तक पहुंचने के बारे में है। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को दिल से बधाई।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमामल राजनीतिक हस्तियों ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीत की बधाई दी।