Dubai : ICC Women's T20 World Cup match between India and Pakistan (Image Source: IANS)
T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2024 से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना स्वदेश लौटेंगी।
फातिमा सना के पिता का देहांत हो गया है। पिता के निधन की खबर मिलते ही फातिमा पाकिस्तान लौटने के लिए तैयार हैं। वह यूएई से पाकिस्तान के लिए जल्द उड़ान भरेंगी।
महिला टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का अगला मैच शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, इसलिए फातिमा इस मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली टीम की कमान संभाल सकती हैं।