ग्लासगो कॉस्मिक ने मंगलवार को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को साइन करने की घोषणा की। रॉय को साइन करने से ग्लासगो कॉस्मिक की शीर्ष क्रम बल्लेबाजी मजबूत हुई है।
जेसन रॉय इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। 2023 के बाद से इस 36 साल के बल्लेबाज को इंग्लैंड टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, रॉय दुनियाभर में खेली जाने वाली टी20 लीग में सक्रिय रहे हैं और अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनका आक्रामक स्ट्रोक प्ले उन्हें कॉस्मिक के कैंपेन में एक अहम खिलाड़ी बना सकता है।
जेसन रॉय ने कहा, "जब कप्तान ने मुझे यह पूछने के लिए कॉल किया कि मैं उपलब्ध हूं या नहीं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया, और मैं तैयार था। मैं ग्लासगो कॉस्मिक में शामिल होने और इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने के लिए सच में बहुत उत्साहित हूं।"