रवांडा क्रिकेट टीम की फैनी उटागुशिमानिंदे टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लागोस में घाना के खिलाफ 65 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली। फैनी महिला टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गई हैं।
फैनी उटागुशिमानिंदे ने महज 15 साल 223 दिन की उम्र में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर किसी महिला द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 96 रन (नाबाद) बनाए थे।
सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड पहले युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था, जब उन्होंने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 116 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 16 साल और 233 दिन थी।