Pallekele: T20 World Cup 2026-Sri Lanka vs Pakistan (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को पछाड़ते हुए इतिहास रच दिया है। फरहान टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 7 पारियों में अब तक कुल 383 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और इतने ही अर्धशतक निकले हैं।
साहिबजादा फरहान ने शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 18 फरवरी को नामीबिया के विरुद्ध नाबाद रहते हुए 100 रन बनाए थे।