New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय सरजमीं पर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत से बेहद खुश हैं।
अफगान टीम 43 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 158/8 के स्कोर पर रोका। कप्तान अय्यर अपने गेंदबाजों से खुश नजर आए। उन्होंने कहा, "सभी ने सफलता के लिए मिलकर काम किया। बुमराह टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं, और उन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिससे बाद में आने वाले सभी गेंदबाजों के लिए मोमेंटम बना। अर्शदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की, और उनके बाद अक्षर और वरुण ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह वाकई जबरदस्त कोशिश थी।"