फुटबॉल: पुर्तगाल ने अगले विश्व कप में जगह पक्की की, रोनाल्डो खेल सकते हैं छठा विश्व कप (Image Source: IANS)
पुर्तगाल ने 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुर्तगाल के विश्व कप में जगह बनाने के साथ ही स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड छठा विश्व कप खेलने की संभावना बढ़ गई है।
रोनाल्डो आर्मेनिया के खिलाफ हुए मैच में पुर्तगाल टीम का हिस्सा नहीं थे।
अगले जून में शुरू होने वाले विश्व कप तक रोनाल्डो 41 साल के हो जाएंगे। रोनाल्डो ने हाल ही में कहा था कि अगला विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। अगर वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं, तो वे पुर्तगाल के लिए खेल सकते हैं।