इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की (इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की )
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की है। रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया है और अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। रजाउल्लाह इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे को आउट किया।
हुसैन ने कहा, "पाकिस्तान लंबे समय से अपने गेंदबाजों से कुछ अलग करने की मांग कर रहा था। रजाउल्लाह का वह स्पेल देखना अच्छा लगा। उसमें कुछ अलग था। उसने बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट का विकेट लिया।"
नासिर हुसैन खास तौर पर युवा पेसर की स्पीड और बाउंस पैदा करने की काबिलियत से प्रभावित हुए।